फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 35 से 45 वर्ष की महिलाओं के योग में सुलोचना ने मारी बाजी

विज्ञापन
खंड स्तरीय योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए विद्यार्थी।
विज्ञापन
चोपटा। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में खंड नाथूसरी चोपटा के गांव कागदाना में खंडस्तरीय योग का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्कार योग केंद्र द्वारा संस्कार प्ले स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में 10 वर्ष से 55 वर्ष तक के योग प्रतिभागियों ने भाग लिया। 35 से 45 वर्ष की महिलाओं में सुलोचना प्रथम, संतोष द्वितीय व नीलम तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला अध्यक्ष नंदलाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र नागपाल, विनोद आर्य, सचिव भगवान राम, कोषाध्यक्ष किरण भल्ला की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि धर्मपाल गढ़वाल ने योग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। यह जानकारी देते हुए वीरेंद्र नागपाल ने बताया कि 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में आईना प्रथम, भूमिका द्वितीय, अक्षरा तीसरे स्थान पर रहीं। च्यवन जाखड़ प्रथम, रोहित द्वितीय और अमन तीसरे स्थान पर रहा।

14 से 18 आयु वर्ग में लड़कियों में सरीना प्रथम, पूजा द्वितीय, रुखसाना तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में मनीष प्रथम, साहिल द्वितीय, अंकित तीसरे स्थान पर रहा। 18 से 28 आयु वर्ग लड़कियों में मोनिका प्रथम, सुदेश द्वितीय, ममता तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि लड़कों में आशीष प्रथम, नवीन द्वितीय व गोविंद तीसरे स्थान पर रहा। 28 से 35 वर्ष लड़कों में भूरा सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। 45 से 55 वर्ष महिला में पुष्पा प्रथम, रोशनी द्वितीय व नारायणी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें