फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नेशनल पैरा योगासन चैंपियनशिप में कागदाना की सुलोचना देवी ने सिल्वर मेडल जीता

Mon, 29 Sep 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा में विजेता ​खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए संस्था के सदस्य।
विज्ञापन
चोपटा। नेशनल पैरा ओलंपिक चैंपियनशिप 2025-2026 में संस्कार योग केंद्र ट्रस्ट कागदाना की सुलोचना देवी ने पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। इसका ट्रायल मुस्कान गार्डन गांधी आश्रम पलवल में हुआ था। जहां पर हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इन ट्रायल में सुलोचना पहला स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन

इसके बाद फाइनल राउंड मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान आयुष मंत्रालय भारत सरकार (न्यू दिल्ली) में 26 व 27 सितंबर को हुआ। इसमें सुलोचना ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए सिल्वर मेडल जीत कर हरियाणा का नाम रोशन किया।
संस्कार योग केंद्र ट्रस्ट के संचालक हरजीराम योगी ने कहा कि भारत की उन विकलांग महिला को असाधारण ताकत, दृढ़ संकल्प और उपलब्धियों से है। इन्होंने न केवल खेल में बल्कि सामाजिक बाधाओं को भी तोड़ा कर तीन साल से लगातार संस्कार योग केंद्र में तैयारी की। हरजीराम योगी ने जानकारी देते हुए कहा कि सुलोचना देवी सिर्फ गोल्ड से आधा नंबर यानि की पॉइंट 5 से पीछे रही हैं, अगली बार हमें पूरी उम्मीद है कि गोल्ड लेकर आयेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें