मेडल जीतने पर सुभाष को बधाई देते हुए दोस्त।
सिरसा। नई दिल्ली में 29 जून को आयोजित मिस्टर इंडिया पावर लिफ्टिंग में सिरसा के सुभाष नानूआना ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया। इससे पूर्व भी सुभाष नानूआना आठ बार मिस्टर इंडिया पावर लिफ्टिंग इंडिया का खिताब जीत चुके हैं।
डाॅ. आरके मेहता व डाॅ. मुकेश ने संयुक्त रूप से बताया कि सुभाष नानूआना ने प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। सुभाष नानूआना ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों के प्रोत्साहन, अपनी मेहनत व कोच आकाश राव के मार्गदर्शन को दिया। डाॅ. मेहता ने बताया कि उन्हें सुभाष नानुआना की सफलता पर गर्व है और उम्मीद है कि वो भविष्य में बहुत आगे जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल के प्रति सुभाष नानूआना का समर्पण भाव ही उसकी सफलता का असल राज है।