फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फीस वृदि्ध की आहट पर विद्यार्थियों में रोष, ज्ञापन देने पहुंचे तो कुलसचिव से हुई बहस

Tue, 25 Mar 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सीडीएलयू कुलसचिव डाॅ. राजेश बंसल के कार्यालय में प्रदर्शन करते विद्यार्थी।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में मंगलवार को विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव की जानकारी मिलने पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान विद्यार्थी कुलसचिव डाॅ. राजेश बंसल के कार्यालय में पहुंचे। इन दाैरान कुलसचिव से बहस हो गई और कुलसचिव कार्यालय छोड़कर चले गए। उनके कार्यालय में ही विद्यार्थी धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटा बाद विधि विभाग के विभागाध्यक्ष के प्रो. मुकेश गर्ग और प्रॉक्टर उम्मेद सिंह ने आकर विद्यार्थियों को समझाया। इसके बाद विद्यार्थी मान गए और कुलसचिव डाॅ. राजेश बंसल को अपना मांगपत्र सौंपा।
कुलसचिव बंसल ने आश्वासन दिया कि कोई फीस बढ़ोतरी नहीं की गई है। छात्रों को छोटी-छोटी सूचनाओं की बिना पूरी जानकारी लिए प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है। परीक्षाएं आ रही हैं, छात्र अपनी परीक्षाओं पर ध्यान दें।
विज्ञापन

रविंद्र सरोहा, तलविंद्र सिंह, साहिल रोड़ी, गुरदीप सिंह, सन्नी, गगन, अंजू, मंजू, कोमल , रीतू, अनिल, सुरेंद्र आदि ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा फीस बढ़ोतरी को लेकर सूचना मिली थी। सभी ने प्रशासन के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन शुरू किया था और कुलसचिव राजेश बंसल से बातचीत की थी। इसी दौरान कुलसचिव की उनके साथ बहस हो गई।
विद्यार्थियों ने कहा कि बार-बार फीस बढ़ाना गलत है। अगर विश्वविद्यालय को लगता है कि उनके पास बजट नहीं है तो श्वेत पत्र जारी कर दें। बार बार छात्रों को फीस बढ़ोतरी कर परेशान करने का काम न करें।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की मानें तो कुलसचिव ने कहा कि छात्र दबाव डालेंगे तो वह पुलिस बुलाकर कार्रवाई करेंगे। विद्यार्थियों के नाम विश्वविद्यालय से कटवा देंगे। छात्रों ने कहा कि विवि प्रशासन का यह रवैया सही नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें