फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विद्यार्थियों ने चित्रों से दिया बाल सुरक्षा का संदेश

Tue, 11 Aug 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनिश जिन्दिया के मार्गदर्शन तथा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया के निर्देशानुसार मंगलवार को आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाथूसरी कलां में पोक्सो अधिनियम के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से बाल सुरक्षा, बच्चों के अधिकारों और पोक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव संतोष बागोतिया ने विद्यार्थियों की पेंटिंग का अवलोकन किया और विजेता विद्यार्थियों का चयन किया। प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की छात्रा साक्षी ने प्रथम, कक्षा दसवीं के छात्र धीरज ने द्वितीय तथा कक्षा आठवीं की छात्रा कन्हिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं के एक विद्यार्थी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 40 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम, बाल सुरक्षा और बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नालसा की निशुल्क हेल्पलाइन 15100 और बाल सहायता हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी बताया गया।
विद्यालय के प्राचार्य उमेद ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगी स्टाफ सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता विकसित करने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर मनोज, ज्योति रानी, सीमा रानी, मोनिका शर्मा, प्रशांता, दर्शना, ऋतु एवं सोनिया सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें