फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तीसरी मंजिल पर बच्चों से कराई जा रही थी पानी टंकी की सफाई

Sat, 14 Nov 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलोनी रोड स्थित राजकीय स्कूल नंबर-3 में चार-पांच छोटे बच्चों से तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी साफ करवाई गई। वार्ड नंबर-7 के एमसी समंदीप बराड़ ने बच्चों को जोखिम भरा काम करते देख कड़ी आपत्ति जताई।
एक बच्चे ने एमसी समंदीप बराड़ को गोपनीय रूप से सूचना दी थी। इसमें बताया गया कि स्कूल में विद्यार्थियों से पढ़ाई के बजाय जोखिम भरे काम करवाए जा रहे हैं। सूचना पर एमसी तुरंत स्कूल पहुंचे। उन्होंने देखा कि बच्चे कच्ची सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर टंकी साफ कर रहे थे।
विज्ञापन

एमसी ने अंग्रेजी अध्यापक अश्वनी कुमार से इस बारे में पूछा। अध्यापक ने कथित तौर पर कहा कि वह अंग्रेजी के अध्यापक हैं और ऐसे काम करवाते रहते हैं। इसके बाद एमसी ने प्रिंसिपल से मिलकर घटना पर आपत्ति जताई। प्रिंसिपल ने भी इसे गलत माना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में बीईओ राजेंद्र जाखड़ ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने बताया कि बच्चों से जोखिम भरा काम करवाना सरासर गलत है। मामले की जांच करवाई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें