फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सालों पुराने सब्जीमंडी के डंपिंग पाइंट को किया खत्म

Sat, 14 Nov 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। सब्जीमंडी के डंपिंग प्वाइंट की दीवार तोड़कर पूरी तरह से किया गया समतल। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नटार रोड पर सेकेंडरी प्लांट को शुक्रवार को शुरू कर दिया गया। प्लांट शुरू होने के बाद सालों से सब्जीमंडी के पास बनाए गए डंपिंग पॉइंट को तोड़ दिया गया। पूरी तरह से जमीन को समतल कर दिया गया। अब इस जगह पर ग्रीन बेल्ट का निर्माण किया जाएगा।
पूरे शहर के डंपिंग पॉइंटों पर दिन भर अभियान चला। वहीं, रात के समय लोग यहां पर कचरा न डाले, इसलिए विशेष रूप से 10 कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई है। एसआई स्तर के कर्मचारी रात के समय गश्त करेंगे ताकि इस प्रणाली को पूरी तरह से कामयाब बनाया जा सके।
विज्ञापन

इस व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष टीम उतारी जाएगी, जो पार्षदों की मदद से लोगों को जागरूक करेगी। जागरूकता के बाद भी यदि लोग डंपिंग पॉइंटों पर कचरा डालते है तो उन पर जुर्माना कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद के अधिकारियों की ओर से शहर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की मॉनिटरिंग की गई। रोड स्वीपिंग करने के बाद कचरा उठाने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली की कार्यप्रणाली भी जांची गई। सभी को नटार प्लांट में भेजा गया। वहां पर कर्मचारियों ने इनकी मॉनिटरिंग की और वहां से कचरे को बकरियांवाली प्लांट में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें