फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू में कक्षाओं का बहिष्कार

Sat, 08 Mar 2014 12:16 AM IST
सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में लॉ विभाग के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कक्षाओं का बहिष्कार करके यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थियों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी की डिग्री को बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने मान्यता नहीं दी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस बात से छात्रों को अंधेरे में रखा।
विज्ञापन


इस कारण उनका भविष्य खतरे में पड़ गया है। छात्रों ने वीसी डॉ. आरएस शर्मा को ज्ञापन सौंपकर इस मांग को पूरा करने के लिए निश्चित समय सीमा बताने को कहा है। छात्रों ने निश्चित समय सीमा न बताने तक कक्षाओें का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

विद्यार्थियों का आरोप है कि जब विश्वविद्यालय के पास बार कौंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता नहीं थी तो उन्हें दाखिला क्यों दिया गया? ऐसा करके विश्वविद्यालय ने उनके भविष्य से खिलवाड़ किया है
विज्ञापन


इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने आरटीआई में लिखकर दिया है कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में लॉ कोर्स के लिए पर्याप्त फैकल्टी न होने के कारण मान्यता नहीं दी जा सकती। इसके बावजूद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस कोर्स में विद्यार्थियों को एडमिशन दे दिया। विद्यार्थियों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन यहां से पास आउट छात्रों की डिग्री को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की मान्यता दिलाए। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें