फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट का 36 लाख का बिल बकाया, कनेक्शन कटा तो अंधेरे में डूब जाएगा शहर, निगम ने भेजा नप को नोटिस

विज्ञापन
जलती स्ट्रीट लाइट। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। बिजली निगम ने बिल न भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ सरकारी विभाग भी शामिल है। निगम ने बिल ना भरने पर नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग को नोटिस भेजा है। जल्द ही दोनों विभागों ने बिल नहीं भरा तो जहां एक ओर स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन कटने से शहर अंधेरे में डूब जाएगा वहीं दूसरी ओर जन स्वास्थ्य विभाग कनेक्शन कटने से पानी सप्लाई भी बाधित होगी।
विज्ञापन

शहर में जल्द ही अगर नगर परिषद ने बिजली का बिल नहीं भरा तो निगम कनेक्शन काट देगा। ऐसे में शहर अंधेरे में डूब जाएगा। नगर परिषद की ओर निगम का स्ट्रीट लाइट का करीब 36 लाख रुपये का बिल बकाया है। निगम ने नगर परिषद को नोटिस भेजकर जल्द बिल भरने की हिदायत दी है। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग का भी 32 लाख रुपये का बिल बकाया है। निगम द्वारा विभाग को बिल भरने के लिए नोटिस जारी किया गया है। कनेक्शन कटा तो पानी सप्लाई बाधित हो सकती है। बता दें कि निगम ने सरकारी विभागों सहित डिफाल्टरों से कुल 5 करोड़ की रिकवरी करनी है। इसमें सरकारी विभागों से 1.25 करोड़ रुपये की निगम ने रिकवरी करनी है। निगम द्वारा फरवरी माह में करीब 104 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे है।
वर्जन
बिजली निगम द्वारा रिकवरी करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शहर में 5 करोड़ रुपये की रिकवरी बाकी है। जिसमें से सरकारी विभागों से 1.25 करोड़ रुपये बकाया है। शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों का 36 लाख व जन स्वास्थ्य विभाग का 32 लाख रुपये बकाया है। डिफाल्टरों को नोटिस भेज दिए गए है। अगर तय सीमा के अंदर किसी ने बकाया नहीं भरा तो उनके बिजली के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहनलाल जांगड़ा, एसडीओ, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें