फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: उत्तम नगर में सीवरेज ओवरफ्लो से बढ़ी परेशानी, गली बनी गंदे पानी का तालाब

Sun, 02 Aug 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
उत्तम नगर की गलियों में जमा गंदा पानी। संवाद  - फोटो : 1
विज्ञापन
बदबू और गंदगी के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही
विज्ञापन

फोटो 15
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। शहर के वार्ड नंबर-1 स्थित उत्तम नगर में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या ने स्थानीय लोगों को परेशान कर दिया है। पिछले कई दिनों से सीवरेज का गंदा पानी गलियों में जमा होने के कारण जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
हालात ये हैं कि पूरी गली गंदे पानी से लबालब होकर तालाब का रूप ले चुकी है। बदबू और गंदगी के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं, राहगीरों और स्कूली बच्चों का गंतव्य तक आना-जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों रामनिवास, कृष्ण कुमार, ओम प्रकाश और राजकुमार ने बताया कि सीवरेज लाइन जाम होने के कारण गंदा पानी लगातार सड़क पर फैल रहा है। कई दिनों से पानी जमा होने के कारण पूरे क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।
निवासियों ने कहा कि इस समस्या के बारे में कई बार संबंधित विभाग और नगर परिषद अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज के गंदे पानी के कारण जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है वहीं आसपास का वातावरण भी दूषित हो गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा, रात के समय गली में भरे पानी के कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों के लिए दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
समस्या के स्थायी समाधान की मांग
निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज व्यवस्था की तुरंत सफाई करवाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही गली में जमा गंदे पानी की तत्काल निकासी सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। वहीं, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें