गांव शाहपुर बेगू में आवारा कुत्तों की ओर नौचा गया पालतु पशु ।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। गलियों और सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्ते अब घरों में बांधे गए पशुओं को निशाना बना रहे हैं। वीरवार देर रात को गांव शाहपुर बेगू स्थित एक ढाणी में बांधे गए चार पालतू पशुओं को आवारा कुत्तों ने नोच खाया। मालिक ने पशु चिकित्सक को बुलाया तो उन्होंने उनको हिसार में ले जाकर इलाज करवाने का परामर्श दिया।
पशु मालिक हरकृष्ण लाल नढ़ा ने बताया कि खेत में उन्होंने पालतू पशुओं को रखा हुआ है। देर रात को पशु रखवाले ने उन्हें मामले की जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने पशुओं की जांच की तो उनमें से चार (भैंस व बच्चे) को कुत्तों ने नोच कर बुरी तरह से घायल किया हुआ था। हरकृष्ण ने बताया कि पहले भी गांव के पास स्थित एक ढाणी में 12 से 15 आवारा कुत्तों ने घरेलू पशुओं पर हमला बोल दिया था। इन कुत्तों के कारण मौत कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है। वहीं पशु मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने दो पशुओं का प्राथमिक उपचार कर दिया लेकिन दो पशुओं को कुत्तों ने ज्यादा ही नोचा हुआ था। जिस कारण चिकित्सक ने उन पशुओं का इलाज हिसार पशु विश्वविद्यालय में ले जाकर करवाने की सलाह दी है।