शैटरिंग की दुकान का दृश्य जहां चोरी हुई।
- फोटो : Sirsa
ओढां। नेशनल हाइवे पर बनी 2 दुकानों के ताले चटका चोर लाखों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर चोरी की जांच शुरू कर दी है।
ओढां निवासी दुकानदार विरेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी नेशनल हाइवे पर नई अनाज मंडी के सामने शटरिंग की दुकान है। वीरवार शाम को वह दुकान को ताला लगाकर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान पर आया तो देखा कि दुकान के ताले टूटे पड़े थे। जिसके बाद उसने इसकी ओढां पुलिस को दी। चोरी की सूचना के बाद थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। विरेंद्र के अनुसार चोर उसकी दुकान से लोहे की करीब 300 प्लेटें चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोर जाते-जाते साथ लगती एक और दुकान का ताला तोड़कर नकदी व कुर्सियां चोरी कर ले गए। दुकानदार कालांवाली निवासी दीपक मोंगा ने बताया कि उसकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। जब वह दुकान पर आया तो देखा कि उसकी दुकान का भी ताला टूटा हुआ था। चोर उसकी दुकान से 5 कुर्सियां व करीब 5 हजार रुपये चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दुकानदारों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।