फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की सरकार लुटेरी, हरियाणा पर 2 लाख 50 हजार करोड़ का कर्ज : ओपी चौटाला

विज्ञापन
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। प्रदेश की वर्तमान सरकार लुटेरों की सरकार है और पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। कुछ समय बाद यह सरकार स्वयं अपने बोझ से ही गिर जाएगी। आज पूरे प्रदेश पर 2 लाख 50 हजार करोड़ का कर्ज है। इसलिए कर्मचारियों को वेतन देने में दिक्कतें आ रही हैं। उक्त कथन इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहे। वे बुधवार को अनाज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र के तहत उन्हें 3206 युवाओं को नौकरी देने के मामले में जेल भेजा गया। अदालत के आदेश पर उन्होंने जेल की सजा पूरी की। मगर उस दौर में कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों ने यह समझा कि इनेलो अब पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। मगर इनेलो अपने कार्यकर्ताओं के बल पर पहले से भी अधिक मजबूती से उभरी है। उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी संगठन को पहले से भी अधिक मजबूत बनाने के लिए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता किसी कारण से पार्टी छोड़कर चले गए हैं, उन्हें मनाकर वापस इनेलो में लाएं।
चौटाला ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में सरकार इनेलो की बनेगी क्योंकि यही जनता की आवाज है। जनता की आवाज परमात्मा की आवाज होती है। उन्होंने कहा कि इनेलो से पूर्व और बाद की सरकारों ने भी प्रदेश के खजाने को लूटा है। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि इनेलो का प्रत्येक कार्यकर्ता चौधरी देवीलाल के सपनों को साकार करेंगे और इनेलो की सत्ता बनने पर हर व्यक्ति के लिए घर व रोटी का इंतजाम करेंगे। प्रदेश की जनता की खुशहाली इनेलो के सत्तासीन होने पर ही होगी।
विज्ञापन

चौटाला बोले- योग्य युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, इसके लिए उन्हें फांसी क्यों न हो
इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि आज देश प्रदेश के राजनीतिक हालात खराब हैं और सरकार ने कोई भी जनहित का कार्य नहीं किया है। सीएम विंडो पर भी जनता की कोई सुनवाई नहीं होती। इनेलो के सत्तासीन होने पर प्रदेश के योग्य युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। फिर चाहे इसके लिए उन्हें फांसी ही क्यों न हो। इस अवसर पर डबवाली से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ममता मिढा के प्रयासों से आधा दर्जन से अधिक महिलाएं इनेलो में शामिल हुईं। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि इनेलो का प्रदेशभर में ग्राफ दिनोंदिन बढ़ रहा है। इस अवसर पर सिरसा के प्रभारी कर्ण चौटाला, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, पूर्व मंत्री भागीराम, इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, जसवीर सिंह जस्सा, महंत बलदेवदास, विनोद बैनीवाल, रमेश मेहता एडवोकेट, कृष्णा फौगाट, महावीर शर्मा, विनोद अरोड़ा, अभय सिंह खोड, गुरविंद्र सिंह सरपंच, सुभाष नैन, प्रदीप मेहता, मनोहर मेहता, गुरदयाल मेहता, रणधीर जोधकां, विनोद दड़बी, नरेंद्र मेहता, संजय न्यौल, अंगूरी वर्मा उपस्थित रहे।
ऐलनाबाद उपचुनाव में सब की जमानत होगी जब्त
पूर्व सीएम ने कहा कि उपचुनाव छह माह बाद होना होता है, लेकिन सरकार अब डरी हुई है। इसके कारण ऐलनाबाद में उपचुनाव नहीं करवाए जा रहे। इनेलो में से कोई भी कार्यकर्ता चुनाव में उतरता है तो सभी पार्टियों की जमानत जब्त होगी। ऐलनाबाद चुनाव अगर आप जीतोगे तो राज करने वाले में भगदड़ मच जाएगी। 25 सितंबर को जींद में चौधरी देवीलाल की जयंती पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और संगठन को मजबूत करें। सारे के सारे विधायक इनको छोड़ कर भाग जाएंगे सरकार अल्पमत में आ जाएगी और निश्चित रूप से मध्यावधि चुनाव होंगे। इनेलो हरियाणा में नहीं आने वाले समय में पूरे देख में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें