फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस स्कूल में मारा छापा, बेचने के लिए रखी थी ढेर सारी किताबें और कॉपियां

Wed, 08 Mar 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा विभाग की टीम ने अब प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को हिसार रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने जब छापा मारा तो भारी मात्रा में किताबें और कॉपियां स्कूल में मिली। टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधन के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। अब खंड शिक्षा अधिकारी रिपोर्ट बना कर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगे जिसके बाद कार्रवाई होना तय है। इस मामले में विभाग के तेवर तीखे दिख रहे हैं। अब हर दिन स्कूलों में छापामारी जारी रहेगी।
विज्ञापन

सरकार के निर्देश के अनुसार किसी भी स्कूल में किताबें, कॉपियां और अन्य सामग्री बेचने पर पाबंदी लगाई हुई है पर सिरसा में काफी स्कूल सरकार के इन निर्देशों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हैं। स्कूलों की ओर से इस प्रकार मनमानी कर अभिभावकों की जमकर लूट की जाती है। अपने मनचाहे प्रकाशन से किताबें और कॉपियां छपवा कर अपने अनुसार मूल्य भी अंकित करवाए जाते हैं। दाखिलों के समय ही स्कूलों के संचालक वारे-न्यारे कर लेते हैं। सरकार ने इस बार सख्ती दिखाते हुए विभाग को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा ने इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. आत्म प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में टीम का गठन किया और छापामारी के निर्देश दिए। टीम ने बुधवार को हिसार रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल से अपने अभियान का शुरू किया। यहां पर स्कूल में प्रवेश करते ही टीम के सामने किताबों और कॉपियों के बड़े-बड़े ढेर नजर आए। टीम ने जब कमरों की तलाशी ली तो एक कमरा पूरा किताबों और कॉपियां से भरा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि वहां पर अभिभावकों को किताबें और कॉपियां बेची जा रही थी जबकि सरकार ने स्कूलों में किसी भी प्रकार की सामग्री बेचने पर पाबंदी लगाई हुई है। इसी प्रकार शहर के कुछ और स्कूल भी ऐसे हैं जहां पर इस प्रकार का लूट का खेल सरेआम चल रहा है। अब विभाग ने ऐसे स्कूलों पर नकेल कसने की प्रक्रिया शुरू कर दी है जो जारी रहेगी।
---------------
रद्द भी हो सकती है मान्यता, निरंतर जारी रहेगी छापामारी
जांच टीम का नेतृत्व कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. आत्म प्रकाश मेहरा ने कहा कि सेंट फ्रांसिस स्कूल में छापामारी के दौरान भारी मात्रा में किताबें और कॉपियां बरामद की गई हैं। मौके के फोटोग्राफ करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक बरामदे में भारी मात्रा में किताबें और कॉपियां रखी हुई थी और जब कमरों की तलाशी ली गई तो एक कमरा भी किताबों और कॉपियों से भरा हुआ मिला। स्कूल प्रबंधन के बयान दर्ज किए हैं। अब जांच की रिपोर्ट बनाई जा रही है जिसे शीघ्र ही जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मामला बहुत ज्यादा गंभीर होगा तो निदेशक को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है कि कार्रवाई क्या बनती है। वैसे स्कूल में किताबें और कॉपियां बेचने पर स्कूल की मान्यता रद्द भी हो सकती है। अब इस छापामारी अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा। हर हाल में सरकारी आदेशों की पालना करवाई जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जो निर्देशों की उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


ये बोलीं स्कूल संचालिका
सेंट फ्रांसिस स्कूल की संचालिका उजारिया ने शिक्षा विभाग की टीम को दर्ज करवाए बयान में बताया है कि किसी प्रकाशन की पुस्तकें हैं जिन्हें मार्केट में भेजा जाएगा। दुकानदार को जगह नहीं मिली इस लिए स्कूल में  रख दी गई है। इन पुस्तकों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें