फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के लिए डेढ़ माह में भी नहीं पहुंचा स्टेबलाइजर

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में स्थित ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने की प्रक्रिया हर रोज लटकती जा रही है। करीब डेढ़ माह पहल प्लांट का ट्रायल लिया गया था, लेकिन बिजली की समस्या के चलते इसे बीच में ही रोक दिया गया। उस समय इसको चलाने में स्टेबलाइजर की समस्या प्रमुख रूप से सामने आई थी। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी इसके लिए स्टेबलाइजर की व्यवस्था करनी थी। लेकिन डेढ़ माह से यह कार्य भी अधर में लटका हुआ है। स्टेबलाइजर के न पहुंचने के कारण प्लांट को शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बाद नागरिक अस्पताल में एक हजार लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित किया गया था। उपकरणों और अन्य कई तरह की खामियों के कारण प्लांट शुरू करने का समय लगातार बढ़ता जा रहा है। डेढ़ माह पहले विभाग की ओर से ऑक्सीजन प्लांट को शुरू किया गया था। लेकिन प्लांट से तैयार होने वाली ऑक्सीजन की शुद्धता में कमी आ गई थी। जिसके बाद प्लांट के पार्टों में भी बदलाव किया गया। जिसके बाद फिर से विभाग ने ऑक्सीजन प्लांट का फिर से ट्रायल लिया तो ऑक्सीजन की शुद्धता में कमी आना शुरू हो गया। ऑक्सीजन प्लांट में बिजली की पर्याप्त मात्रा पूरी न पहुंचने के कारण प्लांट से तैयार होने वाली ऑक्सीजन की शुद्धता में कमी आई थी। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टेबलाइजर की मांग की गई है।
ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरणों का भी हो चुका है बदलाव
ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के लिए पहले ट्रांसफार्मर में बदलाव किया गया। इसके बाद इसके उपकरणों में भी बदलाव किया गया। लेकिन इसके बाद भी ऑक्सीजन प्लांट शुरू नहीं हो पाया। अधिकारियों की ओर से डेढ़ माह पहले ऑक्सीजन प्लांट के लिए स्टेबलाइजर की मांग की गई थी। इसके लिए अब मुख्यालय ने फंड भी विभाग के अकाउंट में भेज दिया। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग को इसका कार्य सौंपा गया है। अब पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से टेंडर लगा स्टेबलाइजर उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट के लिए स्टेबलाइजर की आवश्यकता थी। पीडब्ल्यूडी को फंड ट्रांसफर कर दिया। पीडब्ल्यूडी की ओर से ही स्टेबलाइजर उपलब्ध करवाया जाएगा। जल्द ही स्टेबलाइजर पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद ऑक्सीजन प्लांट को शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन

-डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें