फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
भादरा पार्क के पास वारदात में शामिल आरोपी कार्तिक गिरफ्तार, चाकू बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

फोटो 2
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भादरा पार्क के पास डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कार्तिक निवासी मेला ग्राउंड सिरसा के रूप में हुई है।
कीर्ति नगर चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि 30 जून को डिलीवरी बॉय विकास कुमार को फोन कर बुलाया गया था। इसके बाद उसे बेगू रोड स्थित स्कूल के पास ले जाया गया। आरोप है कि वहां मनी, अजय और कार्तिक ने उसे बाइक पर बैठाकर भादरा पार्क के पास ले जाकर मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल विकास को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने उसकी मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने रविवार को आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें