फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ : युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्पर्धाएं कल से

Thu, 15 Jan 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। उम्मीद क्लब बणी द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बणी स्थित खेल स्टेडियम में 17 और 18 जनवरी को खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। क्लब प्रधान विकास झोरड़ ने बताया कि दो दिवसीय इस खेल महाकुंभ में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें लड़कों और लड़कियों की दौड़, लंबी कूद, फुटबाल, नेशनल ओपन कबड्डी, बुजुर्ग व्यक्तियों की दौड़, महिलाओं की मटका दौड़, बणी वासियों के लिए रस्सा-कस्सी और 45 किलोग्राम भार के साथ दौड़ प्रतियोगिता शामिल रहेंगी।
विज्ञापन

क्लब प्रधान ने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को दो अलग-अलग पहचान पत्रों की प्रतिलिपि लानी अनिवार्य है। नेशनल ओपन कबड्डी और शुद्ध ग्रामीण प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली टीमें केवल एक ही पंचायत, खेल नर्सरी, क्लब, स्कूल या एकेडमी की हो सकती हैं। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने और ठहरने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार राशि और विभिन्न प्रकार के उपहार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का विवरण

17 जनवरी

ओपन लड़कों की 1600 मीटर और 100 मीटर दौड़
ओपन लड़कियों की 800 मीटर और 100 मीटर दौड़
अंडर-14 लड़के और लड़कियों की 100 मीटर दौड़
30 किलोग्राम भार वर्ग में लड़कों की ओपन नेशनल कबड्डी

52 किलोग्राम भार वर्ग में लड़कियों की शुद्ध ग्रामीण नेशनल कबड्डी

लड़के और लड़कियों की लंबी कूद स्पर्धा

18 जनवरी

लड़कों की ओपन वर्ग में ग्रामीण नेशनल कबड्डी

52 किलोग्राम भार वर्ग में लड़कों की ओपन नेशनल कबड्डी

अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कों की फुटबॉल प्रतियोगिता

50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों की 100 मीटर दौड़
रस्साकशी और 45 किलोग्राम भार में 100 मीटर दौड़
महिलाओं की 100 मीटर मटका दौड़
35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें