फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अस्पताल में गर्भवतियों के लिए बनाई विशेष खिड़की

Fri, 07 Feb 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा के नागरिक अस्पताल में महिलाओं के लिए बनाई गई ​खिड़की
विज्ञापन
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष खिड़की बनाई गई है। इससे प्रसव पूर्व महिलाओं को लंबी लाइनों में लगने से बचाया जा सकेगा। नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ और डीजी हेल्थ के निर्देशानुसार अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष खिड़की पर्ची कटवाने के लिए बनाई
विज्ञापन


गई है।

जिले से नागरिक अस्पताल में इलाज व दवा लेने के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को सामान्य खिड़की पर पर्ची कटवाने के लिए परेशान होना पड़ता था। ऐसे में कई दफा गर्भवती महिलाओं को पर्ची कटवाने के लिए लंबी लाइनों में भी लगना पड़ता था। इससे उनको लाइनों में खड़े होने से देरी और देरी के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इससे कई बार तो उन्हें भारी मुश्किलों से भी गुजरना होता था।

नागरिक अस्पताल में बीते दिनों डीजी हेल्थ मनीष बंसल के निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन को गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष खिड़की बनाने के निर्देश दिए। वहीं, जिला अस्पताल प्रशासन ने आदेश का पालन करते हुए अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के विशेष खिड़की बनाई है। जिससे गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए लंबी लाइनों और भीड़ से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष खिड़की बनाई गई है। जिससे गर्भवती महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। -डॉ. पवन कुमार, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें