फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एसपी ने थाने का निरीक्षण कर इलाके में की पैदल गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन ने सोमवार को ओढां थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक थाना के रिकॉर्ड की जांच कर थाना प्रभारी थाना को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाना में आने वाली शिकायतों का इंद्राज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करे। सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाए। थाना में आने वाले शिकायतकर्ता से सहयोग और सम्मान पूर्वक व्यवहार कर उनकी बातों को ध्यान से सुने। प्रभारी थाना स्वयं शिकायतकर्ता से बात करें। इसके अलावा अदालत से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने व अन्य मामले में शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


अपराध नियंत्रण के लिए अपने अपने क्षेत्र में पुलिस गश्त के फेरो में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो और जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे। साथ ही अपराधियों में भय बना रहे। पुलिस अधीक्षक ने थाना में लंबित अभियोगों के निष्पादन को लेकर अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित करते कहा कि सभी लंबित अभियोगों का समय सीमा के अंदर निदान करें और अनुसंधानकर्ता के साथ प्रभारी थाना भी घटना स्थल पर जाए। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क कर मदद लें। पुलिस अधीक्षक थाना परिसर में पुलिस जवानों के रहन-सहन व मैस आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मैस में सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने ओढ़ां एरिया में पैदल गश्त की व आमजन से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही आमजन से अनुरोध किया कि वे उनके इलाके में नशे की खरीद फरोख्त करने वालों के बारे में जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें