फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हाथ काटकर वीडियो वायरल करने के आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। स्कूल जा रहे युवक का अपहरण करने और सुनसान जगह पर ले जाकर उसका हाथ काटकर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी प्रियांशु को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से नियमित जमानत मिल गई। सोमवार को आरोपी की याचिका पर जस्टिस हरप्रीत सिंह बरार ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ 8 नवंबर 2023 को शहर थाना पुलिस ने अभियोग दर्ज किया था। इसके बाद 9 नवंबर को सीआईए पुलिस ने आरोपी प्रियांशु को सेक्टर 19 इलाके से गिरफ्तार कर उसके पास से 12 बोर का अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। मामले के अनुसार, सात नवंबर को रामनगरिया निवासी 12वीं कक्षा का छात्र रजनीश अपने दो दोस्तों के साथ स्कूल जा रहा था। रानियां गेट पर प्रियांशु बेगू, गौरव, शुभम व काकू निवासी सेक्टर 19 ने उन्हें घेर लिया और उसके दोस्तों से मारपीट कर उन्हें भगा दिया। इसके बाद उक्त चारों ने हथियार दिखाते हुए उसे जबरन अपने बाइक के बीच बैठाया और थेहड़ में एक सुनसान जगह पर ले गए। यहां पर गौरव ने तेजधार हथियार से उसका हाथ काट दिया। शुभम व काकू ने लात घूसों से उसकी पिटाई की। रजनीश उक्त लोगों के आगे गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन ये लोग उसे बेरहमी से पीटते रहे। उक्त लोगों ने हाथ काटते और मारपीट करने की वीडियो बनाई। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने ये वीडियो सोशल साइट पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें