फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संपत्ति हड़पने के लिए बेटे व बहू ने बुजुर्ग पर किया हमला, मामला दर्ज

Wed, 18 Dec 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर की विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी महिला पर उसके बेटे और बहू ने हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस ने घायल महिला का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में विष्णु कॉलोनी निवासी बिमला देवी ने बताया कि उनके तीनों बेटे विवाहित हैं। उनके बेटे सूरज कंबोज की पत्नी मनोज कुमारी मंगलवार को अपने मायके नटार से लौटी। बिमला का कहना है कि मनोज कुमारी के साथ उसका भाई सुखदेव, बहन प्रियंका, ताऊ का बेटा कुलदीप और एक अन्य व्यक्ति भी आया था। इन लोगों ने आते ही उनसे अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिमला कमरे से बाहर निकली तो आरोपियों ने उन्हें थप्पड़ मार दिए जिससे वह बेहोश हो गईं। उनके दूसरे बेटे दीपक ने उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। बिमला का कहना है कि सारी जमीन और मकान उनके नाम पर दर्ज है लेकिन बड़ी बहू मनोज कुमारी और उसका पति सूरज सारी संपत्ति अपने नाम पर दर्ज करवाना चाहते हैं। इसी कारण वे दोनों उनके साथ मारपीट कर उन्हें जान से मारना चाहते हैं। आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें