डबवाली। गंगा स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा स्नेहा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्नेहा ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में 30 अप्रैल से 4 मई तक आयोजित सातवीं एशियन सावाते चैंपियनशिप 2026 में भाग लिया और फाइनल मुकाबले में मेजबान खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
बुधवार को स्नेहा उप तहसील गोरीवाला पहुंचीं। वहां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्राम पंचायत, लोगों, विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद स्नेहा का विजय जुलूस खुली जीप में गांव की ओर रवाना हुआ।
विद्यालय के प्रिंसिपल प्रेम सुथार ने बताया कि स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस अवसर पर बीईओ राजेंद्र जाखड़, सरपंच हरचरण सिंह, सरपंच प्रतिनिधि जयपाल सिंह बग्गी, जगदीश माहर, धीरज महारुद्रा, पीटीआई कालू राम व पीटीआई उत्तम चंद आदि उपस्थित रहे।