सिरसा। एएनसी की हिरासत में आरोपी प्रिंस। पुलिस
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) सिरसा पुलिस ने रानियां स्टेडियम के पास से 10 लाख रुपये कीमत की 101 ग्राम 43 मिलीग्राम हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने वार्ड नंबर 15, रानियां निवासी प्रिंस के खिलाफ रानियां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सेल प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात टीम गश्त के दौरान गांव नानुआना से रानियां की ओर जा रही थी। रानियां स्टेडियम के पास पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जो पुलिस वाहन देखकर भागने लगा।
पुलिस ने पीछा कर उसे काबू में लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से 101 ग्राम 43 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
जांच अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी प्रिंस ने हेरोइन सप्लायर का नाम और पता पुलिस को बता दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही सप्लायर को भी गिरफ्तार करेगी और हेरोइन तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करेगी। इसके अलावा इसमें शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस की विभिन्न टीमें जुटी हुई हैं।