फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आरोपियों को विस्फोटक देने वाले की कुंडली खंगालने पंजाब जाएगी एसआईटी

Sun, 30 Nov 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। महिला थाने पर विस्फोटक हमले के मामले में एनआईए टीम की वापसी के बाद अब एसआईटी की जांच पंजाब पर टिकी है। हमले के लिए विस्फोटक उपलब्ध कराने वाले आरोपी की तलाश में एसआईटी अमृतसर जाएगी। साथ में पकड़े गए आरोपियों को भी ले जाएगी। रविवार को भी एसआईटी मामले की गहनता से जांच में जुटी रही। इससे पहले दो दिन तक घटनास्थल के अलावा गांव खारिया से लेकर सिरसा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक की निशानदेही की जा चुकी है। शनिवार रात आरोपी सुशील के किराये के मकान से मिली संदिग्ध वस्तुओं को जांच के लिए पंचकूला लैब भेजा गया है। ताकि पता चल सके कि विस्फोटक है या कुछ अन्य।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि एसआईटी पकड़े गए युवकों के पंजाब कनेक्शन पर फोकस किए हुए है। टीम खारिया के युवकों के बार-बार अमृतसर जाने के रिकॉर्ड की जांच करेगी। वे अमृतसर किसके पास रुकते थे और किससे मिलते थे। कहां पर उनका किसके साथ क्या कनेक्शन था। इन सबकी जांच की जाएगी। जांच में यह सामने आया है कि विस्फोटक हमला विदेश में बैठे हैंडलर के माध्यम से करवाया गया। उसने पंजाब के एक युवक को इसका जिम्मा सौंपा था। उसने ही पकड़े गए आरोपियों को विस्फोटक उपलब्ध करवाया और हमले की पूरी साजिश रची।
रिमांड पर की जा रही पूछताछ
गांव खारिया तक निशानदेही करवाने के बाद रविवार को एसआईटी 4 दिसंबर तक रिमांड पर लिए गए आरोपियों से पूछताछ करती रही। रानियां क्षेत्र में इनका किन-किनसे संपर्क है, इसकी जांच भी की जा रही है। गांव खारिया में भी पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों के घरों पर निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन

संदिग्ध नंबरों की लोकेशन कर रही ट्रेस
एसआईटी हिरासत में लिए गए तीन संदिग्धों से भी कड़ी पूछताछ कर रही है कॉल डिटेल से संदिग्ध नंबरों की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। एसआईटी कालांवाली व बडागुढ़ा क्षेत्र में भी दबिश दे रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी विकास ने कालांवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को 315 बोर का अवैध पिस्तौल बेचा था।
हाउसिंग बोर्ड के जर्जर क्वार्टर बने आपराधिक गतिविधि का केंद्र
सिरसा स्थित हाउसिंग बोर्ड के सालों पुराने सरकारी क्वार्टरों को जर्जर घोषित किया जा चुका है। इन्हें किराये पर दिया जाता है पर यहां कौन लोग आकर रहते हैं। इसकी कोई जांच नहीं होती है। यह पहली बार नहीं है, जब इन क्वार्टरों में संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया है। इससे पहले भी कई बार अनैतिक गतिविधियों में शामिल लोगों को यहां से पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें