सिरसा। जिला जिले में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया। त्योहार को लेकर जेल प्रशासन ने बेहतर प्रबंध किए किए। कैद भाइयों की कलाई पर राखी बांधते हुए बहनों की आखें नम हो गईं। उपहार के रूप में बहनों के भाइयों से अपराध न करने का वचन लिया। जेल प्रशासन ने कैदियों के खीर बनाई।
बुधवार सुबह ही जेल के बाहर काफी संख्या में महिलाएं खड़ी दिखाई दीं। उन्हें बेसब्री से इंतजार था जेल में कैद अपने भाई की कलाई में राखी बांधने का। जैसे ही मुलाकात का समय शुरू हुआ महिलाएं एक-एक करके जेल की डयोढी में जाने लगी। डयोढी में बंदियों को बुलाया गया और बहनों ने अपने भाईयों का मुंह मीठा करवाकर राखी बांधी। महिलाएं ने कहा कि खुशी इस बात की है कि भाई के हाथ पर राखी बांधी, लेकिन भाई-बहन का ये मिलन कुछ ही पलों का था। जेल प्रशासन की ओर से मिठाई व राखी का भी प्रबंध किया गया था। इसके अलावा महिलाओं के लिए नाश्ते भी बनाया।डिप्टी जेलर मोहनलाल ने बताया कि बहनों को भाइयों से मिलाने के लिए जेल हॉल में ही स्टॉल लगाई गई। हॉल में बहनों ने आमने-सामने बैठक भाइयों की कलाई पर राखी बांधीं। जेल प्रशासन की ओर से बहनों के लिए मिठाई, रोली व राखी का प्रबंध किया गया था। जेल में कैदियों के लिए स्पेशल मीठी खीर बनाई गई।
टेंट लगाकर किया नाश्ते का प्रबंध, बाहर की मिठाई रही बैन
डिप्टी जेलर मोहनलाल ने बताया कि बहनों व उनके साथ आए परिवार के लोगों तथा बच्चों के लिए टेंट लगाकर नाश्ते का प्रबंध किया गया था। छोटे बच्चों को बिस्कुट दिए गए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए रहे। उन्होंने बताया कि महिलाओं को बाहर से मिठाई लाने की अनुमति नहीं थी। जेल प्रशासन ने जेेल में ही बहनों के लिए मिठाई बनवाई थी। पानी के लिए 50 कैंपर मंगवाए गए थे। उन्होंने बताया कि बाहर से मिठाई लाने की अनुमति इसलिए नहीं दी गई, क्योंकि बाहर की मिठाई में कुछ भी मिला होने की संभावना होती है। इसलिए किसी प्रकार का जोखिम लेना उचित नहीं था। जेल प्रशासन ने ही बहनों के लिए हर प्रकार के प्रबंध कर रखे थे।