फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: The process of making Rodi a sub-tehsil is long, will make a proposal: Dushyant

विज्ञापन
ग्रामीणों को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
रोड़ी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को रोड़ी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। क्षेत्रवासियों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष रोड़ी को उप तहसील बनाने की मांग रखी। इस पर दुष्यंत ने आश्वस्त किया कि ये लंबी प्रक्रिया है वे इसका प्रस्ताव बनाएंगे। घग्घर के पानी की मांग पर उन्होंने कहा कि अगर पानी सरप्लस हुआ तो पानी जरूर देंगे।
विज्ञापन

रोड़ी में पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जनसभा में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रोड़ी क्षेत्र उनका अपना क्षेत्र है। यहां पर उनका पीढ़ियों से पुराना नाता रहा है। कालांवाली हलका में कार्य तो वैसे भी हो रहे हैं, लेकिन इस सीट पर पार्टी का प्रत्याशी होने के बाद विकास की झड़ी लगा देंगे। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से केस जीतकर महिलाओं की चुनावों में 50 प्रतिशत की भागीदारी सुनिश्चित की है।
पुलिस नाका पर एकत्र हुए लोग
दुष्यंत चौटाला के पहुंचने से पूर्व ही कुछ लोग रोषस्वरूप जेजेपी के जिला उपाध्यक्ष नरदेव सिंह की अध्यक्षता में पुलिस नाके पर एकत्र हो गए। रोष की पूर्व में ही भनक लगने के चलते पुलिस अलर्ट थी। डीएसपी यादराम ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए उन्हें उपमुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री ने पुलिस नाके पर करीब 5 मिनट तक रुककर नरदेव सिंह व अन्य लोगों से बातचीत की। नरदेव सिंह ने उपमुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि जेजेपी की ओर से कालांवाली हलका में विधायक का चुनाव लड़ चुके निर्मल सिंह मलड़ी की वजह से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। इस बात पर उपमुख्यमंत्री ने नरदेव सिंह को कहा कि उन्हें भी तो पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष बनाया था। जो पार्टी के लिए कार्य करेगा वो ही आगे आएगा। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री वहां से यह कहकर निकल गए कि दोनों की आमने-सामने बैठकर बात करवाएंगे। जब नरदेव व अन्य लोग दोबारा वहां पहुंचे तो उन्हें चंडीगढ़ में आने को कह दिया गया।
विज्ञापन

ठगी का मामला भी उठा
इस दौरान कुछ लोग ठगी के मुद्दे को लेकर भी उपमुख्यमंत्री से मिले। उक्त लोगों ने कहा कि रोड़ी के एक व्यक्ति ने उनसे धोखे से दस्तावेज लेकर उनके नाम पर फर्जी खाते खुलवाते हुए करोड़ों का लेनदेन किया है। लोगों की सुनने के बाद उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि ये मामला कुछ दिन पूर्व सिरसा में दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें