शाह सतनामजी शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने एक बार फिर से अपने कोच संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां, जिला और शिक्षण संस्थान का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है।
संस्थान की छह खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24वीं एमच्योर वर्ल्ड योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में वर्ल्ड चैंपियन का खिताब देश को दिलवाया है।
यह पांचवां अवसर है जब भारतीय टीम के सिर ओवरऑल चैंपियन का खिताब सजा है।
गत 18 से 20 दिसंबर को मलेशिया (कोआलम्मपुर) में आयोजित चैंपियनशिप में भारतीय टीम का नेतृत्व शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की खिलाड़ी नीलम इंसां ने किया।
प्रतियोगिता में भारत सहित 11 देशों की टीमों ने भाग लिया, जिनमें मलेशिया, वियतनाम, ताइवान, यूएसए, श्रीलंका, थाइलेंड, पैरू, रशिया आदि शामिल थे।
भारतीय टीम में कुल 32 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें छह खिलाड़ी शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के थे।
सभी खिलाड़ियों ने इंडीविजुअल इवेंट (व्यक्तिगत स्पर्धा) में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा पदक जीतकर ओवर चैंपियन का खिताब जीता। दूसरे स्थान पर मलेशिया तथा तीसरे पर वियतनाम की टीमें रहीं।