फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट- सर्किट से तूड़ी और बनछटियां जली

Tue, 06 Dec 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। सिरसा-भादरा रोड पर गांव दड़बाकलां के नजदीक खेतों में सोमवार बाद दोपहर 11 हजार वोल्टेज की मैन लाइन के मेंटेनेंस कार्य के दौरान शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे  वहां पड़ी बनछटियों और तूड़ी जलकर राख हो गई। गनीमत ये रही की खेतों में काम करने वाले आसपास के लोगों ने समय रहते फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया, नहीं तो आग नजदीक की ढाणी में भी लग सकती थी।
विज्ञापन

 भालसिंह की ढाणी के नजदीक सोमवार बाद दोपहर ढाई बजे के लगभग शार्ट-सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। बेगू से चोपटा बिजलीघर तक आने वाली मुख्य लाइन पर मेंटेनेंस का कार्य पिछले काफी दिनों से चल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मेंटेनेंस के दौरान अचानक बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई, जिससे आग लग गई। आग लगने के बाद वहां काम कर रहे मजदूर मौके से भाग गए। जब तक खेतों में काम करने वाले लोगों को इसका पता लगा तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग से वहां पड़ी दो एकड़ की बंछटियां और चार एकड़ की पराली की तुड़ी जल गई। उधर चोपटा बिजली निगम कार्यालय के एसडीओ रवि ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वेे इसके बारे में पता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें