फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में धूप से मौत शाम को आंधी से

Mon, 02 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
आंधी - फोटो : Bureau
विज्ञापन
दिन में तेज धूप और पराली में लगी आग की गर्मी से एक किसान की मौत हो गई। वहीं शाम तो चली तेज आंधी से दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नाथूसरी चोपटा के गांव जमाल में एक किसान की तेज धूप के दौरान काम करते समय मौत हो गई। जमाल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक किसान की पहचान जमाल के 40 वर्षीय राजबीर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार राजबीर की ढाणी गांव के माधोसिंघाना रोड पर स्थित है। रविवार को वह अपनी ढाणी से थोड़ी दूर स्थित खेत में गेहूं के अवशेष जलाने के लिए गया था। तेज धूप में जब अवशेष जलाकर राजबीर वापस आ रहा था तो ढाणी से करीब डेढ़ एकड़ की दूरी पर अचानक गिर गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिरसा के एक अस्पताल में दाखिल करवाया  जहां  उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि तेज धूप और अवशेष जलने से पैदा हुई तपन के प्रभाव से उसकी मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


जिस दीवार को रंग रहा था उसी ने ली जान
सोमवार दोपहर बाद आई धूल भरी आंधी के चलते खाजाखेड़ा रोड पर दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार खाजाखेड़ा रोड पर सूर्य प्रकाश नाम व्यक्ति ने दीवार की पुताई के लिए मजदूर लगा रखे थे। उत्तर प्रदेश के गांव कमराबा जिला आजमगढ़ निवासी रामवचन सिंह हाल निवासी कीर्तिनगर दीवार की पुताई में लगा हुआ था। दोपहर बाद आई तेज आंधी से दीवार गिर गई और रामवचन मलबे में दब गया। अन्य मजदूरों और आसपास के लोग ने उसे मलबे से बाहर निकाला और डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें