फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत दादूवाल ने स्वर्णकारों को दिया समर्थन

Tue, 29 Mar 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
समथ्‍ाऱ्र्थन - फोटो : Bureau
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी व पैन कार्ड अनिवार्य किए जाने के विरोध में स्वर्णकार संघ को सोमवार को पंथक लहर सेवा के प्रमुख संत बाबा बलजीत सिंह दादूवाल ने पहुंचकर उनका समर्थन दिया है। दादूवाल ने लुधियाना में स्वर्णकारों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि टैक्स के बिना देश नहीं चल सकता, लेकिन टैक्स सही जगह लगाना चाहिए, एक ही चीज पर बार बार टैक्स लगाना गलत है।
विज्ञापन


स्वर्णकारों के साथ बेइंसाफी हो रही है और इसके खिलाफ आवाज बुलंद करना गुरुओं का सिद्वांत है। उन्होंने कहा कि सिख संगत व पूरे समाज को स्वर्णकारों का साथ देना चाहिए क्यों की यह लड़ाई उनकी रोजी रोटी को लेकर है। उन्होंने कहा कि सरकार काले धन लाने का अपना वायदा पूरा करे, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

इस मौके पर सुभाष सोनी, बहादुर सोनी, अवतार सोनी, जगतार सोनी, संदीप सोनी, काका सोनी, राजू सोनी, कुलवंत सोनी, बबलू सोनी ,आकाश सोनी, हरजीत सोनी, ओम प्रकाश, गुरमीत सोनी, गुरजीत सोनी, रंजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सुरेंद्र सोनी, राणा सिंह, जगतार तारी, राजेंद्र सोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें