निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन वापसी के दौरान 19 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। तीन वार्डों में सर्वसम्मति होने के बाद अब 12 वार्डों में 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। लोगों के साझे प्रयासों के बाद वार्ड छह से शालू धर्मपत्नी बॉबी सिंगला, वार्ड आठ से अमृतपाल बॉबी व वार्ड दस से गोबिंद सिंह के विरोधी प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिससे वे सर्वसम्मति से पार्षद चुने गए।
कालांवाली नगर पालिका में कुल 15 वार्डों में 60 लोगों ने नामांकन पत्र जमा करवाए थे जिनमें से नाम वापसी के दौरान 19 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए, जिसके चलते अब 12 वार्डों में 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। वार्ड पांच से कालू लुहानी व राम दास द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब इस वार्ड में सौरभ लुहानी व संदीप कुमार के बीच सीधा मुकाबला होगा। इसी तरह वार्ड सात में संजय गाबा द्वारा नाम वापस लेने के बाद इस वार्ड में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश, संजय सैन व अमरजीत जिंदल के बीच तिकोना मुकाबला होगा।
वार्ड नौ में केवल कुमार व जगजीत सिंह द्वारा नाम वापस लेने से राजीव कुमार, भारत भूषण व रतन कुमार के बीच मुकाबला होगा। वार्ड 11 में अनु रानी द्वारा नाम वापस लेने के बाद मुनीष जिंदल, महेश कुमार व ओमप्रकाश के बीच मुकाबला होगा। वार्ड 12 में बलविंद्र सिंह द्वारा नाम वापस लेने के बाद हरबंस सिंह व राम सिंह के बीच मुकाबला होगा। वार्ड 13 से अंजना रानी, गुलशन रानी द्वारा नाम वापस लेने से गुरदीप कौर, सरोज बाला व अनु रानी के बीच मुकाबला होगा।
वार्ड 14 से जगमीत सिंह, जगसीर सिंह, पंकज कुमार, शीशराम व महेश गोयल द्वारा अपने नाम वापस लेने के बाद इस वार्ड में अब प्रणव कुमार व हर्ष कुमार के बीच सीधा मुकबला होगा। इसी तरह वार्ड एक में मीना रानी, मनप्रीत कौर, सुनीता रानी व अमीता रानी, वार्ड दो में रणजोत सिंह, सुशीला रानी, भूपेंद्र सिंह, सोनू रानी व सुमन देवी, वार्ड तीन में पूजा रानी, पूर्व प्रधान मंगत नागर, मेजर सिंह व पूर्ण चंद नागर , वार्ड चार में सुमन रानी, रजनी देवी व ममता, वार्ड 15 में किरण शर्मा व सुलोचना देवी के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न अलॉट किए गए।
पहली बार चुने गए तीन पार्षद, निकाला विजय जुलूस
निकाय चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ कि कालांवाली के तीन वार्डों में सर्वसम्मति से हुई हो। लोगों के प्रयासों से इस बार महिला के लिए आरक्षित वार्ड छह से बॉबी सिंगला की धर्मपत्नी शालू रानी, सामान्य वर्ग के वार्ड आठ से अमृत पाल उर्फ बॉबी ठेकेदार व वार्ड दस से गोबिंद सिंह को सर्वसम्मति से पार्षद चुना गया। तीन वार्डों में सर्वसम्मति होने से मंडी वासियों ने खुशी जताई है, इनके अलावा वार्ड सात व 14 में भी सर्वसम्मति करवाने का प्रयास किया गया लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई। सर्वसम्मति से चुने गए पाषर्दो ने मंडी में विजयी जुलूस निकाला और लोगों का आभार व्यक्त किया।
रानियां में वार्ड छह में पार्षद बनीं प्रियंका कालड़ा
रानियां नगरपालिका चुनाव की बिसात बिछ गई है। 14 वार्डों के लिए 46 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। वार्ड नंबर छह में सर्वसम्मति से प्रियंका कालड़ा को पार्षद चुन लिया गया है। कुल 15 वार्डों के लिए 72 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा था जिनमें से तीन प्रत्याशियों का नामांकन तकनीकी कमी के चलते रद कर दिया गया था। शुक्रवार को 23 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब मैदान में शेष रहे 46 प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी अमीचंद सैनी ने चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। वार्ड नंबर छह में सबसे ज्यादा आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।
वार्डवासियों की बैठक में आम सहमति बनी और सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। मैदान में केवल एक ही प्रत्याशी रहने पर रिटर्निंग अधिकरी ने प्रियंका कालड़ा को वार्ड छह से पार्षद घोषित कर दिया है। वार्ड नंबर एक में अब चार प्रत्याशी उषा, उषा रानी, अंजू व प्रवीणा बाई और वार्ड दो से तीन प्रत्याशी चरणजीत कौर, वीणा रानी, सीता रानी और वार्ड तीन से तीन प्रत्याशी भजन लाल, राजेश कुमार व सुखविंद्र कौर और वार्ड चार से तीन प्रत्याशी गोबिंद पोपली, ललित मोहन, व विनोद जैन और वार्ड पांच से चार प्रत्याशी दीपक गाबा, रमेश कुमार, सुनील अरोड़ा व सुनील कुमार और वार्ड सात से चार प्रत्याशी पूनम, जरनैल सिंह, राजन व हरजिंद्र सिंह और वार्ड आठ से तीन प्रत्याशी जगदीश सिंह, जसवंत सिंह व रिंकू और वार्ड नौ से दो प्रत्याशी रमनदीप कौर व सीमा रानी और वार्ड 10 से दो प्रत्याशी जगविंद्र सिंह व सौरभ कुमार इसी प्रकार वार्ड 11 से दो प्रत्याशी जसवंत सिंह व सुरेश कुमार और वार्ड 12 से तीन प्रत्याशी निशान सिंह, राजकुमार व सलवंत सिंह और वार्ड 13 से दो प्रत्याशी चरणजीत कौर व डा मनीशा खुराना और वार्ड 14 से चार प्रत्याशी गुरविंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह, बलकार सिंह व बलजीत कौर व वार्ड 15 से तीन प्रत्याशी जगजीत कौर, पिंकी रानी व हरबंस सिंह चुनावी मैदान रह गए है। इनके लिए मतदान 22 मई को होगा। चुनाव चिह्न आवंटित होने के साथ ही उक्त प्रत्याशियों ने प्रचार जोर शोर से शुरू कर दिया है।
दो महिलाओं और पांच पुरुषों ने लिया नाम वापस
नगरपालिका ऐलनाबाद के आगामी 22 मई को होने वाले चुनावों को लेकर शुक्रवार को नाम वापसी के दिन महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड नंबर तीन से अनीता पत्नी मनोज, महिलाओं के लिए ही आरक्षित वार्ड नंबर आठ से पूनम पुत्री सांवरमल, अनारक्षित वार्ड नंबर नौ से शंकरलाल पुत्र रामनिवास और विजय कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण, अनारक्षित वार्ड 12 से उदमीराम पुत्र हरदयाल व विश्वजीत पुत्र विक्रम ने अपने नाम वापस ले लिए। शेष बचे 20 महिला एवं 35 पुरुष उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।
गौरतलब हो कि बुधवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन कुल 65 महिला-पुरुषों ने अपने नामांकन दर्ज किए थे। इनमें 25 महिलाएं व 40 पुरुष प्रत्याशी थे। वीरवार को वार्ड नंबर छह से दो एवं वार्ड नंबर 16 से एक महिला प्रत्याशियों के नामांकन पत्र में पाई गई विभिन्न खामियों के चलते नामांकन रद कर दिए गए थे। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड नंबर तीन से अनीता पत्नी मनोज, महिलाओं के लिए ही आरक्षित वार्ड नंबर आठ से पुनम पुत्री सांवरमल, अनारक्षित वार्ड नंबर नौ से शंकरलाल पुत्र रामनिवास एवं विजय कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण, अनारक्षित वार्ड 12 से उदमीराम पुत्र हरदयाल तथा विश्वजीत पुत्र विक्रम ने अपने नाम वापस ले लिए।
69 प्रत्याशी मैदान में
22 मई को निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। नामांकन वापसी के दिन 12 उम्मीदवार मैदान से हट गए। अब उम्मीदवारों की संख्या 69 हो गई है। उल्लेखनीय है कि निकाय चुनाव के लिए 85 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जांच के दौरान चार नामांकन रद्द कर दिए गए थे। वार्ड नंबर तीन, पांच, आठ, नौ, ग्यारह, बारह, पंद्रह, सोलह, उन्नीस और इक्कीस से एक एक जबिकि वार्ड नौ से दो उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया।