फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत, महिलाओं ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन

Thu, 19 May 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
पानी के लिए प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : Bureau
विज्ञापन
पेयजल संकट को लेकर गांव ख्योवाली में बुधवार को महिलाओं ने मटका फोड़ प्रदर्शन कर सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने मांग की है कि पहले गांव में पेयजल उपलब्ध करवाया जाए और जलघर में जर्जर हो चुकी मशीनों को बदला जाए ताकि उन्हें नियमित रूप से पानी मिल सके।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की जिला प्रधान एवं पूर्व प्रदेश महासचिव रीना बिरट ने कहा कि लोग पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं और सरकार  10-10 लाख के आरओ व वाटर कूलर खरीदकर गांवों में भेज रही है, जब गांव में पानी ही नहीं है तो उनका क्या होगा। जिले के सैकड़ों गांव के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं पर सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि जलघर की मशीनें खस्ता हालत में है। खस्ता और पुरानी मशीनों के कारण पूरे गांव में पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लकड़ावाली, गदराना व जिले के कई गांवों में भी पेयजल संकट गहराया हुआ है। ढाणियों में लोग पानी को तरस रहे हैं।

रीना बिरट ने कहा कि जलघर की मशीनों की खस्ता हालत को लेकर उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत दी पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पानी की समस्या, खालों की समस्या, सीएम विंडो पर करने और इन मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पर उन्हें कई बार धमकियां तक दी गईं। अगर इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो जिले भर की लोग और महिलाएं सिरसा में प्रदर्शन करेंगी। महिलाओं ने पानी की मांग को लेकर मटके फोड़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर शारदा देवी, कृष्णा देवी, सीमा देवी, रामप्यारी, देवी, दर्शना देवी, शिमला देवी, सावित्री देवी, शकुंतला देवी आदि शामिल थी
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें