फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी आवास घेरने पहुंचे मजदूर, प्रदर्शन

Wed, 16 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन देते मजदूर संगठन के पदाधिकारी - फोटो : Bureau
विज्ञापन
राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर बरनाला रोड स्थित उपायुक्त आवास के समक्ष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। डीसी आवास के  घेराव की सूचना पर आवास के आसपास काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। बाद में प्रदेशाध्यक्ष रोहताश कश्यप को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सबसे पहले पार्टी कार्यकर्ता बरनाला रोड स्थित देवीलाल पार्क में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस  के रूप में एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त आवास पर पहुंचे। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के रानियां में कार्यालय के साथ कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन होना था। यह सम्मेलन पार्टी नेता अनिल डूडी की अध्यक्षता में होना था और कार्यक्रम के मुख्यातिथि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रोहताश कश्यप व पंजाब प्रदेश प्रभारी थे।

नेताओं ने बताया कि विरोधी पार्टियों ने पहले ही धमकी दी थी कि रानियां में ऑफिस नहीं खोलने देंगे, जिसके कारण अज्ञात लोगों से उन्हें जान का खतरा भी था। उन्होंने इस बारे में जिला प्रशासन को अवगत करवाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर जैसे ही प्रशासन को पता चला कि प्रदर्शनकारी डीसी आवास का घेराव करेंगे तो वहां पर काफी पुलिसबल तैनात कर दिया गया। उधर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर उपायुक्त को संबोधित ज्ञापन हासिल किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें