फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरलॉक टाइलें बिछाना भूल गई कमेटी

Wed, 07 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हिसार रोड पर सड़क के दोनों ओर इंटरलॉक बिछाने के कार्य में देरी की वजह से वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टेंड से महाराणा प्रताप चौक तक सड़क के दोनों ओर कच्ची मिट्टी को हटाकर वहां पर इंटरलॉक टाइल बिछाने का कार्य लगभग तीन माह पूर्व शुरू किया गया था लेकिन अभी यह कार्य पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

आरटीआई एक्टिविस्ट प्रवीण कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने सीएम विंडो पर फरियाद लगाते हुए इंटरलॉक लगाने का कार्य जल्द पूरा किए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इंटरलॉक टाइल बिछाने के लिए सड़क के दोनों ओर लगभग 2-2 फुट मिट्टी हटाई गई है, जिसके कारण सड़क के दोनों ओर के दुकानदारों की दुकानदारी चौपट होकर रह गई है तथा हादसे की भी आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार मिट्टी हटाने के बाद से गायब हो गया है। उन्होंने इंटरलॉक टाइल बिछाने का कार्य अविलंब शुरू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें