फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम ने प्राइवेट अस्पतालों से मंगवाया कोरोना मृतकों का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पतालों द्वारा कोरोना मृतकों की रिपोर्ट देने मामले में अब टीम की ओर से सभी निजी अस्पतालों से कोरोना मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी गई है। इसके पश्चात मृतकों के रिकार्ड को विभाग के पास दर्ज डाटा के साथ मिलान किया जाएगा। ऐसे में अगर किसी अस्पताल द्वारा दिए डाटे में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो जांच को तेज किया जाएगा और पुराना रिकार्ड भी खंगाला जाएगा।
विज्ञापन

शहर के कई निजी अस्पतालों की ओर से 20 से अधिक कोरोना मृतकों का डाटा विभाग को डेढ़ से दो माह बाद दर्ज करवाया गया था। कोरोना काल के दौरान निजी अस्पतालों में काफी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। लेकिन अस्पतालों ने लापरवाही दिखाते हुए उन मृतकों के डाटे को स्वास्थ्य विभाग को नहीं जमा करवाया। इसके पश्चात मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दो सदस्य जांच कमेटी का गठन किया। कमेटी की ओर से सभी अस्पतालों को मौखिक रूप से अस्पताल में कोरोना से हुए मौतों की संख्या मांगी गई है। इसके पश्चात किसी अस्पताल के आंकड़े में गड़बड़ी मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निजी अस्पतालों में मौखिक रूप से रिकार्ड मांगा गया है। जांच के बाद निजी अस्पताल के डाटे में कोई कमी पाई जाती है तो उसका पुराना रिकार्ड भी खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें