कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लाभार्थी आरोग्य सेतु एप और कोविन पोर्टल पर भी सेल्फ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सेतु एप से रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात लाभार्थियों को अधिक देर तक केंद्रों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक सदस्य परिवार के चार सदस्यों का एप पर रजिस्ट्रेशन कर सकता है। मोबाइल में एप इंस्टॉल होने के बाद जानकारी भी आसानी से दर्ज हो सकती है।
वहीं, सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 32 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। जिसको लेकर विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को पीएचसी और सीएचसी केंद्रों पर एमसी और सरपंचों और पंचों के माध्यम से कोरोना वैक्सीनेशन का आरंभ करवाया जाएगा। ताकि अन्य लोग भी वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक हो।
आशा वर्कर्स की भी लगाई जिम्मेदारी
तीसरे चरण में शामिल बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए आशा वर्कर्स को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज का 30 का लक्ष्य दिया गया है। आशा वर्कर अपने क्षेत्र के हर रोज 30 बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए केंद्र तक पहुंचाना होगा। इसके लिए आशा वर्कर को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके पश्चात केंद्र पर पहुंचने पर बुजुर्ग का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
सोमवार को 32 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन का मेगा ड्राइव चलाया जाएगा, जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। सरपंचों और पंचों के माध्यम से वैक्सीन का आरंभ करवाया जाएगा। लाभार्थी सेतु एप और कोविन पोर्टल पर खुद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग।