फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल के समर्थन में जजपा ने मनाया जश्न, किसानों ने दिखाए काले झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कंपनियों में 75 फीसदी नौकरियां स्थानीय युवाओं को देने के विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद उसके समर्थन में शनिवार को जजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जताई। परंतु दूसरी ओर इस कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद किसान दोपहर को पार्टी कार्यालय के बाहर काले झंडे लेकर पहुंच गए और नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

किसानों ने 100 दिन तक आंदोलन चलने और 250 किसानों की मौत होने के बाद भी जजपा द्वारा खुशी जताने का विरोध किया। किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में तो जजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान भारी पुलिस बल बीच में तैनात रहा और किसानों को पार्टी कार्यालय से करीब 30 मीटर की दूरी पर रोके रखा।
शनिवार को बाईपास रोड स्थित जजपा कार्यालय में स्थानीय युवाओं को नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की खुशी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जजपा के जिला अध्यक्ष सर्बजीत सिंह मसीतां ने की। जैसे ही किसानों को इस कार्यक्रम की सूचना मिली तो किसान भूपेंद्र सिंह वैदवाला, लखविंद्र सिंह ओलख, रणधीर जोधका और गुरप्रीत सिंह व अन्य किसान काले झंडे लेकर विरोध करने के लिए पहुंच गए। किसानों ने यहां पर एक घंटे तक सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, कार्यकर्ता लड्डू लेकर पार्टी कार्यालय के बाहर पहुंच गए और किसानों के सामने खड़े होकर एक दूसरे को लड्डू वितरित कर सरकार का समर्थन करते रहे। ऐसे में किसानों में भी काफी आक्रोश देखने को मिला। जजपा कार्यक्रम को लेकर पुलिस बल पहले ही तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन

किसान बोले- आंदोलन में 250 किसान हुए हैं शहीद, जजपा के कार्यकर्ता मना रहे खुशी
किसान भूपेंद्र सिंह वैदवाला, लखविंद्र सिंह ओलख, रणधीर जोधकां ने कहा कि किसानों का बीते 100 दिनों से दिल्ली में आंदोलन चल रहा है। इस दौरान 250 किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन सरकार और जजपा कार्यकर्ताओं को इसकी कोई परवाह नहीं है। शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने की बजाए कार्यकर्ता खुशी जाहिर कर लड्डू बांट रहे हैं। इसका भुगतान पार्टी नेताओं को आने वाले समय में करना होगा। गांवों में किसी भी पार्टी के नेता को वोट मांगने के लिए नहीं जाने दिया जाएगा।
पुलिस बल रहा दिनभर तैनात
जजपा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किए जाने को लेकर सुबह से ही कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पार्टी कार्यालय से मंत्री आवास की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी बैरिकेड लगा दिए गए। आने जाने वाले के लिए रास्ता पूरी तरह से बंद रहा। पुलिस ने किसानों के पहुंचते ही उन्हें चौक से थोड़ा पीछे खड़ा कर दिया। इस दौरान बीच में पुलिस बल तैनात रहा।
महिला पुलिस की तैनाती में आयोजित हुआ महिला दिवस पर कार्यक्रम
महिला दिवस पर झूथरा धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की महिला नेताओं के पहुंचने की सूचना मिलने पर सुबह किसान भी यहां पर पहुंच गए, जिसको लेकर यहां भारी महिला पुलिस बल तैनात किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की कोई महिला नेता नहीं पहुंची तो किसान यहां से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें