फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची वैक्सीन की 8500 डोज, 4223 की हुई खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के पास मंगलवार को कोरोना वैक्सीन की 8500 डोज पहुंची है लेकिन एक ही दिन में 4223 वैक्सीन की डोज खप्त हो गई। इसके पश्चात विभाग के पास केवल एक दिन का ही स्टाक रह गया है। वैक्सीन का स्टाक खत्म होने के बाद लाभार्थियों को फिर से वैक्सीन के पहुुंचने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को वैक्सीन का स्टाक पहुंचने की सूचना मिलने के बाद लाभार्थियों की वैक्सीनेशन केंद्रों पर लंबी कतार लगना शुरू हो गई। विभाग की ओर से 32 केंद्रों पर 4223 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है। विभाग के पास अब केवल एक दिन का ही स्टॉक शेष बचा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर सप्ताह के लिए विभाग को 70 हजार वैक्सीन की डोज दिए जाने की मांग भेजी जाती है लेकिन विभाग के पास केवल 12 हजार वैक्सीन की डोज ही पहुंच पाती है। जिसके कारण अभियान बार बार बंद करना पड़ रहा है।
13 दिन पश्चात फिर से एक मरीज की कोरोना से मौत
मंगलवार को फिर से जिले में 13 दिन पश्चात कोरोना से एक महिला मरीज की मौत हो गई। जिले में अब तक कुल 508 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। मंगलवार को नोहरिया बाजार की 60 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई है। जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ और एक नया मरीज संक्रमित पाया गया है। जिले में इस समय 31 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं। जिला का रिकवरी रेट 98.15 प्रतिशत हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक चार लाख 17 हजार 68 लोगों की सैंपलिंग भी की जा चुकी है। जिले में 14 मरीज अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें