सिरसा क्लब के लिए नामांकन भरते हुए दावेदार। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। सिरसा क्लब चुनाव को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 5 नामांकन पत्र दाखिल किए। मंगलवार तक 25 नामांकन दर्ज हो गए हैं। अब बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 15 सितंबर को नामांकन पत्रों को वापस लिया जा सकेगा।
वर्ष 2017 के बाद लगभग पांच वर्ष बाद सिरसा क्लब की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिला उपायुक्त सिरसा क्लब के पदेन अध्यक्ष होते हैं, इसलिए शेष पदों वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान, संयुक्त सचिव, कैशियर तथा कार्यकारिणी के 12 सदस्यों का चुनाव होता है।
नामांकन के पहले दिन सोमवार को 20 सदस्यों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि मंगलवार को साहिल बंसल एडवोकेट, सुरेश गोयल व हरीश कुमार, सुरेंद्र साहुवाला, जतिन चुघ ने चुनाव अधिकारी संजय गोयल एडवोकेट के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।