फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 14 दिवसीय श्याम बगीची स्थापना महोत्सव शुरू

Mon, 02 Feb 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में 14 फरवरी तक चलेगा महोत्सव फोटो-3
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से मंदिर के चौथे 14 दिवसीय स्थापना महोत्सव का शुभारंभ रविवार शाम गणेश पूजन, अखंड ज्योति पाठ, भजन संध्या एवं भंडारे के साथ किया गया। महोत्सव 1 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा।
मंदिर के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि स्थापना महोत्सव के अवसर पर कोलकाता से मंगवाए गए विशेष फूलों एवं ड्राईफ्रूट से बाबा श्याम का भव्य शृंगार किया गया। पूरी श्याम बगीची को रंग-बिरंगी चुन्नियों तथा बिजली चलित लड़ियों से आकर्षक रूप से सजाया गया।
विज्ञापन

पवन ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत रविवार सुबह करीब छह बजे गणेश पूजन के साथ हुई, जिसमें बगीची के सेवादारों ने भाग लिया। मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा, धनंजय शुक्ला, शशिकांत शुक्ला एवं दुलीचंद शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई।
विज्ञापन


इसके पश्चात सवा नौ बजे भादरा से आए श्री श्याम कला मंडल के कलाकारों द्वारा अखंड ज्योति पाठ का शुभारंभ किया गया। इसका समापन रात 11:15 बजे हुआ। पाठ के दौरान भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रात सवा सात बजे बाबा श्याम को भोग अर्पित कर श्याम रसोई का प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। देर रात आरती के बाद भी प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्ति व आस्था से सराबोर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें