फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के पदक विजेता हर्ष बैनीवाल का खुली जीप में भव्य स्वागत

Thu, 05 Jan 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
खेल - फोटो : bureau
विज्ञापन
राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर गांव माधोसिंघाना लौटे हर्ष बैनीवाल का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री प्रो. गणेशी लाल ने हर्ष का सम्मान करते हुए कहा कि हर व्यक्ति किसी न किसी प्रतिभा से परिपूर्ण होता है। प्रतिभाओं के जरिए भी अपने परिवार, समाज, देश-प्रदेश का नाम रोशन किया जा सकता है।
विज्ञापन


गांव माधोसिंघाना के सरपंच पवन बैनीवाल के नेतृत्व में हर्ष बैनीवाल के सम्मान में गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व हर्ष बैनीवाल के गांव पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। हर्ष को जीप से गांव लाया गया और जुलूस की शक्ल में काफी संख्या में मोटरसाइकिलों का काफिला उसके साथ चला।

इस सम्मान समारोह के दौरान हर्ष बैनीवाल का काफिला ग्राम में जहां-जहां पहुंचा, लोगों ने हर्ष को सिर आंखोें पर बैठाया। पंडाल में हर्ष के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच पवन बैनीवाल ने कहा कि हर व्यक्ति अपने माता-पिता के नाम से पहचाना जाता है, लेकिन माता-पिता के लिए गर्व की बात होती है, जब वह अपने बच्चों के नाम से पहचाने जाए। हर्ष ने राष्ट्रीय स्तर की इस जीत को हासिल कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


सामाजिक संस्थाओं डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा क्लब, नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्लब, श्री कृष्ण गोशाला माधोसिंघाना, बजरंग दल सिरसा, शिव मंदिर सेवा समिति व शिक्षण संस्थानों सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ग्रामीण प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उज्ज्वल पब्लिक स्कूल के प्रतिनिधियों ने भी हर्ष को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।

इस दौरान हर्ष बैनीवाल ने एक स्वर्ण पदक युवाओं को और एक स्वर्ण पदक बुजुर्गों को समर्पित किया। इस मौके पर ब्लॉक समिति प्रतिनिधि रामकुमार स्वामी, दुनीचंद बैनीवाल, कृष्ण बैनीवाल, वेद प्रकाश बैनीवाल, शुगर मिल के पूर्व डायरेक्टर लेखराम बैनीवाल, जगदीश कुमार नंबरदार, अर्जुन पूनिया, संदीप गोदारा, साहब राम सिहाग, श्रीराम यादव, सुरेंद्र बैनीवाल, जेएन भांभू, महावीर बीरड़ा, सूरजभान कस्वां, नंबरदार राम सिंह जांदू, सोहन लाल डूडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें