फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: श्री शिव महापुराण कथा के उपलक्ष्य में निकाली शोभा यात्रा

Mon, 24 Aug 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कालांवाली। शोभा यात्रा निकालते हुए श्रद्धालु। संस्था। 
विज्ञापन
फोटो - 24
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। नंद बाबा गो संस्थान ने गो अस्पताल में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया है। रविवार को कथा से पहले शहर में शोभायात्रा निकाली गई।
श्री शिवबाड़ी से पालिका प्रधान महेश झोरड़ ने पूजा के बाद इसे रवाना किया। डेरा मंडाला के बाबा देवा दास ने इस अवसर पर विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। शोभायात्रा प्रमुख बाजारों से होकर नंद बाबा गो संस्थान पहुंची। संस्थान ने श्रद्धालुओं के लिए लंगर का भी प्रबंध किया।
विज्ञापन

संस्थान के सदस्य राकेश रोक्सी ने बताया कि सात दिवसीय कथा प्रतिदिन दोपहर 3:30 से 6:30 बजे तक होगी। कथावाचक अश्वनी कुमार शास्त्री इसका वाचन करेंगे। 30 अगस्त को सुबह हवन यज्ञ होगा। इसके बाद अटूट लंगर बरताया जाएगा। इस मौके पर पालिका उपप्रधान सिकंदर सिंह और कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें