फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिवपुरी रोड को 27 से बनाया जाएगा सीसी

विज्ञापन
शिवपुरी रोड 
विज्ञापन
सिरसा। हनुमान मंदिर से शिवपुरी गेट तक सीसी रोड का निर्माण कार्य 27 जून को शुरू हो जाएगा। इसके लिए ठेकेदार व नगर परिषद प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। अधिकारियों की मानें तो तीन से चार दिन अगर बारिश नहीं होती है तो सीसी की सड़क गुणवत्ता के साथ बना दी जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि, इसके लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के मॉडल को अपनाया जाएगा, जिससे सीसी में कोई कमी नहीं आएगी। अधिकारियों का दावा है कि सड़क सालों तक बनी रहेगी और इसको कोई नुकसान नहीं होगा। उम्मीद है कि वीरवार को ठेकेदार की ओर से सरिये का बैड बनाने का काम शुरू हो जाएगा।



गौरतलब है कि सड़क निर्माण के दौरान एक्सईएन स्तर के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। नियमित रूप से काम करवाया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि काम ऐसा करवाया जाएगा कि कोई व्यक्ति उसमें कमी नहीं निकाल सकता है। शहर की बेहतरीन सड़क बनाई जाएगी। इसी आधार पर शहर की अन्य सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को भी एक्सईएन ने विकास कार्यों पर ठेकेदारों की क्लास ली। ठेकेदार को समझाया गया कि विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ करें। जरूरी नहीं है कि टेंडर को माइनस में लिया जाएगा। माइनस में टेंडर लेंगे तो भी नियमानुसार काम करवाया जाएगा। उसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। भले ही आप लोगों को नुकसान उठाना पड़े।

बजरी को हटाने का काम जारी

अधिकारियों ने नोटिस में ठेकेदार को लेवल दुरुस्त करने के आदेश दिए थे। इसके बाद ठेकेदार ने सड़क के ऊपर निकली कंकरीट को हटाने का काम शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, सड़क पर पड़ी बजरी को ठेकेदार हटाने में जुटा है। ठेकेदार तीनों शर्ताें के अनुसार सड़क को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा है और जेई स्तर के अधिकारी निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें