फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्त की भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था, विश्वास, दृढ़ता होनी चाहिए : मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। तारा बाबा कुटिया में शिव महापुराण कथा के छठे दिन सीहोरवाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज कहा कि शिवपुराण कहता है कि हर घर में शिवलिंग होला चाहिए। जिसकी रोज पूजा हो और उस पर जल चढ़ाया जाए तो हर परेशानी दूर होती है। जब भी कोई कष्ट आए शिवलिंग पर चढ़ा जल सेवन करा दो शत प्रतिशत लाभ होगा। भक्त की भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था, विश्वास, दृढ़ता होनी चाहिए।कथावाचक ने कहा कि पूजा पाठ में सभी देवताओं की परिक्रमा की जाती है पर शिव की नहीं, आधी परिक्रमा के बाद लौटना होता है। भगवान गणेश ने बुद्धि का प्रयोग करते हुए माता-पिता की परिक्रमा कर प्रथम पूज्य होने का स्थान हासिल किया जबकि कार्तिकेय ने मोर पर बैठकर विश्व परिक्रमा की, पर कार्तिकेय को वह स्थान नहीं मिला। इस पर पार्वती ने कहा कि भगवान शिव आज के बाद कोई आपकी परिक्रमा नहीं करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कलयुग में सबसे ज्यादा आनंद है। पहले ऋषि मुनि हजारों साल भक्ति करते थे तब कहीं जाकर उन्हें भगवान का आशीर्वाद मिलता था। आज एक लोटा जल चढ़ाओ भगवान का तत्काल आशीर्वाद मिलता है। शनिवार को कथा के सातवें दिन की कथा सुबह नौ बजे से 11 बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि 3 मार्च से 13 मार्च तक सीहोर कुबेरश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन होगा, जहां पर रुद्राक्ष का वितरण होगा। चार मार्च को मुंगेरी छत्तीसगढ़ में एक दिन की कथा होगी इसके बाद 19 से 23 मार्च में रेवाड़ी में शिव पुराण कथा होगी। कथा में उद्योगपति राकेश बिंदल, उनके पुत्र हिमांशु बिंदल, न्यायाधीश गोबिंद अग्रवाल, मोतीलाल कंदोई अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें