फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिव तो सिर्फ जल चढ़ाने से ही हो जाते हैं प्रसन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मुल्तानी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय कथा के तीसरे दिन पंडित गिरिशानंद शास्त्री ने शिव की सुंदर कथा का वर्णन किया। उन्होंने शिवलिंग उत्पत्ति की कथा रूद्राक्ष, भस्म और शिव पूजन की महिमा के विषय में बताया कि जीवन में जो भी हासिल होता है, वह आपके प्रयत्न का परिणाम है।
विज्ञापन

शिव की भक्ति बड़ी निराली है। भगवान शिव तो सिर्फ एक लोटा जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव की नित्य विधिवत पूजा करने से वह अति प्रसन्न होते हैं। जीवन में खुशहाली ही खुशहाली लाते हैं। उन्होंने कहा कि मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान शिव के सामने बैठकर ओम नमो भगवते रुद्राय का जाप करें। शिव को महाकाल कहा जाता है। अर्थात शिव अपने स्वरूप की ओर से पूर्ण सृष्टि का भरण पोषण करते हैं। पंडित गिरिशानंद शास्त्री ने बताया कि शिव को प्रणाम कैसे करें, कौन सी दिशा से शिवलिंग पर जल चढ़ाना है। शिव पूजा कब और कैसे करनी है। घर पर शिवलिंग रखना उचित है या नहीं। घर में शिवलिंग रखने के क्या फायदे हैं।
बिल्व पत्र कैसे चढ़ाए जाते हैं, कौन सी वस्तु शिव को प्रिय है। सभी विधान विधिपूर्वक बताए। इस मौके पर तुलसी मेहता, कृष्ण लाल बांसल, जगत मेहता, कृष्णा रानी, सरोज मेहता आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें