फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सांसद खेल महोत्सव की कबड्डी स्पर्धा के दोनों वर्गों में बणी प्रथम

विज्ञापन
रानियां। विजेता टीम को सम्मानित करते एएसपी फैसल खान व अन्य।
विज्ञापन
रानियां। गांव बालासर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। दूसरे दिन के महोत्सव में कबड्डी और वाॅलीबाल के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले आयोजित करवाए गए। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में बणी व बाहिया की टीम के बीच में कड़ी टक्कर हुई।
विज्ञापन


बणी की टीम ने बाहिया को हराकर खिताब जीता। वहीं वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला पन्नीवाला मोटा व चक्कां की टीम के बीच संपन्न हुआ। इसमें पन्नीवाला मोटा की टीम विजेता व चक्कां की टीम उपविजेता रही। दूसरे दिन के महोत्सव का शुभारंभ ऐलनाबाद से एएसपी फैसल खान ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर किया।

महोत्सव की विजेता टीमों व प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एएसपी फैसल खान, करीवाला मंडल अध्यक्ष रणमाल बालासर, सरपंच धर्मपाल, वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल बसरा ने ट्राॅफी व मेडल पहनाकर किया। मुख्य अतिथि एएसपी फैसल खान के खेल स्टेडियम पहुंचने पर बालासर के सरपंच धर्मपाल व करीवाला मंडल अध्यक्ष रणमाल सिंह ने बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन


एएसपी फैसल खान ने कहा कि बच्चों का ध्यान खेलों, सामाजिक कार्यों व अध्ययन में रहेगा तो वे बुरी आदतों व कामों से बचे रहेंगे। जो युवा नशा कर रहे हैं उनके लिए सरकार की ओर से उपचार की सुविधा है। वह लोग वहां जाकर अपना उपचार करवाएं और नशा छोड़े। जो लोग नशा बेच रहे हैं पुलिस उनको किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेगी उन्हें जेल जाना ही होगा।

इस अवसर पर रानियां थाना प्रभारी गुरनमिंदर सिंह, भाजपा नेता निर्मल सिंह बसरा, कोच मुख्तार सिंह, कोच संपत सिंह, पीटीआई फूमन सिंह, बलकार सिंह, सुखदेव सिंह, कुलदीप सिंह, अशोक कुमार, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-

विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम



एथलेटिक्स प्रतियोगिता की

100 मीटर दौड़ (लड़के)

प्रथम - सुनील कुमार, गांव नानुआना।

द्वितीय - हरनेक कंबोज, गांव झोरड़नाली।

तृतीय - गणेश, गांव बाहिया।



-



100 मीटर दौड़ (लड़कियां)

प्रथम - राखी, गांव बणी।

द्वितीय - इंद्रा, गांव बणी।



तृतीय - अमनदीप, गांव सुलतानपुरिया।



-



400 मीटर दौड़ (लड़के)

प्रथम - संजय कुमार, गांव बणी।

द्वितीय - नसीम, गांव बाहिया।



तृतीय - सन्नी, गांव ओटू।



-



400 मीटर दौड़ (लड़कियां)

प्रथम - अंजू, गांव बणी।

द्वितीय - इंद्रा, गांव बणी।

तृतीय - वीरपाल, गांव नगराणा।



-

जैवलिन थ्रो(लड़के)

प्रथम - अमरजीत, गांव मिर्जापुर।



द्वितीय - हितेश, गांव गिंदड़ा।

तृतीय - नितेश कुमार, गांव बालासर।



-



जैवलिन थ्रो (लड़कियां)



प्रथम - प्रियंका, गांव घोड़ांवाली।

द्वितीय - परमजीत, गांव बालासर।

तृतीय - प्रियंका, गांव बणी।



-



शॉट पुट (लड़के)

प्रथम - राजेंद्र कुमार, गांव नेजाडेेला खुर्द।



द्वितीय - अमरजीत कुमार, गांव मिर्जापुर।

तृतीय - सुनील कुमार, गांव नानुआना।



-



लंबीकूद (लड़के)

प्रथम - विक्रम, गांव बणी।

द्वितीय - अरमान सिंह, गांव ढाणी लहरांवाली।

तृतीय - प्रिंस वर्मा, गांव गिंदड़ा।



-



क्रिकेट (लड़के)

प्रथम - गांव गिंदड़ा की टीम।

द्वितीय - गांव बालासर की टीम।



-



क्रिकेट (लड़कियां)

प्रथम - रानियां शहर की टीम।

द्वितीय - गांव बणी की टीम।



-

फुटबाल (लड़के)

प्रथम - गांव हरिपुरा की टीम।

द्वितीय - गांव संत नगर की टीम।



-

फुटबाल (लड़कियां)

प्रथम - गांव बालासर की टीम।

द्वितीय - गांव हरिपुरा की टीम।



-



हैंंडबाल (लड़के)

प्रथम - गांव फतेहपुरिया नियांमत खां की टीम।

द्वितीय - गांव मोहम्मदपुरिया की टीम।



-



हॉकी (लड़के)

प्रथम- गांव संत नगर की टीम।

द्वितीय - गांव हरिपुरा की टीम।



-

हॉकी (लड़कियां)

प्रथम - गांव बालासर की टीम।

द्वितीय - गांव हरिपुरा की टीम।



-



कबड्डी (लड़कियां)

प्रथम - गांव बणी की टीम।

द्वितीय - गांव मोहम्मदपुरिया की टीम।



-

खो-खो (लड़के)

प्रथम - सर छोटू राम स्कूल मोहम्मदपुरिया की टीम।

द्वितीय - गांव कुस्सर की टीम।



-

खो-खो (लड़कियां)

प्रथम - सर छोटू राम स्कूल मोहम्मदपुरिया की टीम।

द्वितीय - एमएसडी स्कूल नानुआना।



-



वॉलीबाल (लड़के)

प्रथम - गांव पान्नीवाला मोटा की टीम।

द्वितीय - गांव चक्कां की टीम।



-



वॉलीबाल (लड़कियां)

प्रथम - स्वामी विवेकानंद स्कूल केहरवाला की टीम।

द्वितीय - गांव पन्नीवाला मोटा की टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें