फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धारदार हथियार से तीन बहनों के इकलौते भाई की हत्या, ममेरा भाई और उसका बेटा गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रवि फाइल फोटो 
विज्ञापन
डबवाली। कस्बे में बुधवार रात करीब आठ बजे से लापता युवक रवि की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। वीरवार तड़के सिरसा रोड स्थित एक होटल के पास उसका शव मिला। युवक तीन बहनों के इकलौता भाई था। पुलिस ने मृतक के मामा के बेटे भाई व उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में मामला रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी अवतार सिंह के मुताबिक डबवाली निवासी कृष्ण सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि बेटा रवि (24) रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था। वह घर पर दूध देकर गया और वापस चला गया। इसके बाद नहीं लौटा। उसे रातभर इधर-उधर ढूंढ़ते रहे। तड़के करीब 3:30 बजे सिरसा रोड पर शर्मा होटल के पास सड़क किनारे उसका शव मिला। सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। जांच अधिकारी ने बताया कि कृष्ण सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं मृतक की मां ने अपने भतीजे प्रकाश सिंह व उसके बेटे गुरमीत सिंह पर रवि की हत्या का आरोप लगाया। जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों के आरोपों के बाद दोनों आरोपियों पर नजर रखी गई। संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले वे विरोधाभासी बयान देते रहे। सख्ती से पूछताछ की तो वारदात कबूल कर ली।
भाई की मौत से बहनों का रो-रोककर बुरा हाल
कृष्ण सिंह ने बताया कि रवि परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से तीन बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वीरवार को बड़ी संख्या में लोग शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन

-
पुलिस टीमों की गहन जांच के परिणामस्वरूप चंद घंटों के भीतर ही ब्लाइंड वारदात की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।वारदात में इस्तेमाल किए गए साधनों, हथियारों व इसमें और कौन लिप्त हैं, उनके बारे में पूछताछ कर रहे हैं। जसलीन कौर, एसपी, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें