मेडिकल की जांच करते हुए अधिकारी। पुलिस
पुलिस ने ड्रग विभाग के साथ की गई संयुक्त कार्रवाई में नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां व कैप्सूल बरामद
फोटो 22,23
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। प्रबंधक प्रबंधक थाना शहर डबवाली निरीक्षक देवीलाल की टीम ने ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर सुनील कुमार के साथ मंडी डबवाली स्थित शर्मा फार्मा मेडिकल पर छापा मारकर नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां व कैप्सूल बरामद कर मेडिकल सील किया है। सेल्समैन अरविंद को नोटिस दिया गया।
एसपी जसलीन कौर ने बताया कि मेडिकल नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर डबवाली टीम ने औषधि नियंत्रण अधिकारी सुनील कुमार के साथ मिलकर शर्मा फार्मा मेडिकल पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मेडिकल से नशे में प्रयुक्त होने वाली 360 गोलियां व 436 कैप्सूल मिले। जब इन दवाओं का बिल मांगा गया तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका।
बरामद गोलियों व कैप्सूलों को डीसीओ सिरसा सुनील कुमार ने कब्जे में लेकर मेडिकल को सील किया। मेडिकल संचालक का लाइसेंस रद्द करने के संबंध में आगे की कार्रवाई डीसीओ की ओर से की जाएगी।
मेडिकल स्टोर संचालक परमानंद शर्मा के खिलाफ पहले भी बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां बरामदगी मामले वर्ष 2012 में थाना शहर डबवाली में प्राथमिकी दर्ज है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ 2025 में गैरइरादतन हत्या के संबंध में अभियोग दर्ज है।