फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिलास्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में शबनम विजेता

Thu, 05 Feb 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां02 शबनम को सम्मानित करती जिला शिक्षा अधिकारी। - फोटो : 1
विज्ञापन
फोटो - 26
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव खारियां के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 11वीं की छात्रा शबनम ने जिला स्तर पर लीगल लिटरेसी विषय आधारित ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह जानकारी देते हुए लखविंदर सिंह रतन ने बताया कि विभाग की ओर से यह प्रतियोगिता सिरसा के मेला ग्राउंड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करवाई गई। प्रतियोगिता में जिले के सभी खण्डों से विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए अपने-अपने विषय पर बेहतर प्रदर्शन किया। निर्णायक मण्डल ने अपना परिणाम सुनाते हुए शबनम को प्रथम घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं ने शबनम को 2100 रुपये का चेक व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया और फाइन आर्ट प्रवक्ता नीतू सिंह के सराहनीय मार्गदर्शन की प्रशंसा की। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य सदीव सिंह व सभी स्टाफ सदस्यों ने छात्रा शबनम व प्रवक्ता नीतू सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें