फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया राहुल गांधी का पुतला

Thu, 05 Feb 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली। भाजपा नेता कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए। प्रवक्ता  - फोटो : 1
विज्ञापन
फोटो 22
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के संबंध में कथित विवादित टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा। वीरवार को सब्जी मंडी के समीप शहीदी चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

भाजपा नेताओं देवकुमार शर्मा, सतीश जग्गा, बलदेव मांगेयाना और विजयंत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी का बयान न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि पूरे सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री बिट्टू उस शहीद परिवार से आते हैं, जिसने पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी। उनके दादा स्वर्गीय सरदार बेअंत सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। आतंकवाद को समाप्त करने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। ऐसे परिवार के वंशज के लिए “गद्दार” शब्द का प्रयोग कड़े शब्दों में निंदनीय और अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से मांग की कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं और राजनीतिक स्तर पर कांग्रेस की छवि को कमजोर करते हैं। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें